निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मंच, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जलपान, पार्किंग तथा साफ-सफाई से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष रूप से सड़क व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। स्थल पर पंडाल और बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि केंद्रीय बजट समीक्षा सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनभागीदारी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा होगी। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी और कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर
विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 11/02/2026
- 108 Views
- 7 months ago
