अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.07.2026 को हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चोरथरी मे कम्यूनिटी पुलिसिंग का आयोजन किया गया, गोष्ठी में सदस्यगण, ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । इस गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग व सहभागिता से विश्वास कायम करना है । CPU सामुदायिक कल्याण की गतिविधियों के माध्यम से जनता व पुलिस के बीच की दूरी को कम करेगी एवं CPU द्वारा बुजुर्गों से नियमित संपर्क, मदद हेतु सीधा नंबर उपलब्ध कराना, दिव्यांगजनों की सूची बनाकर संवाद, रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों व बेसहारा लोगों की मदद, अनाथालय व वृद्धाश्रम में जाकर समस्याएं सुलझाना, मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन तथा नशा व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता जैसे कार्य किए जाएंगे । सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया । साथ ही उपस्थित जनों को उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से भी अवगत कराया गया ।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम-
01.उप निरीक्षक गणेश कुमार थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.रि0 महिला आरक्षी रुचि थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आरक्षी लाल बाबू निषाद थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
