डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व श्री विश्वजीत शौरयान (IPS) क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक-24.06.2026 को आवेदक सचिन वर्मा पुत्र तीर्थराज वर्मा निवासी मीरापुर, शिवपतिनगर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा पैसे भेजते समय गलती से दूसरे के अकाउंट में चले जाने के संबंध में NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 23106260120477 दर्ज किया गया था । जिस पर थाना मोहाना साइबर सेल टीम , साइबर सेल सिद्धार्थनगर व बैंक के समन्वय से आवेदक सचिन वर्मा उपरोक्त के फ्राड धनराशि 17,965/- रुपये को MRM Portal के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण–
1.श्री जितेन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर)
2.साइबर सेल प्रभारी सर्वेश यादव
3.उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रसाद यादव
4.का0 धीरज कुमार खरवार
5.म0का0 रोमी तिवारी
