महिला व आमजनमानस द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी
डॉ0 अभिषेक महाजन श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश/निर्देश के क्रम में एवं श्री प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन श्री विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण श्री मिथिलेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व मे आज दिनांक 13.05.2026 को थाना स्थानीय पर बांसी निवासी महिला द्वारा सूचना दिया गया कि वह साड़ी तिराहे पर आटो में उसका बैग छूट गया है जिसमे कीमती समान है इस सूचना पर थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आपरेशन त्रिनेत्र की मदद से उक्त आटों को खोजकर महिला का बैग सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया गया तथा महिला व आमजनमानस द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की जा रही है ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
1.मुख्य आरक्षी प्रमोद ओझा और हंसनाथ थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
