वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 23.06.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी में अग्निशमन/आपात सुरक्षा के दृष्टिगत सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा संस्थानों में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग, प्रवेश/निकास मार्गों की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया । जिन संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने हेतु निर्देशित किया गया । मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा सभी कोचिंग/लाइब्रेरी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें तथा सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिद्धार्थनगर अग्निशमन विभाग जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
सिद्धार्थनगर
अग्निशमन विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी की अग्नि सुरक्षा जांच की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
- by Netra 24 Times
- 24/06/2026
- 30 Views
- 3 weeks ago
