डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री शुबेन्दु सिंहक्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के निर्देशन में आज दिनांक 29.04.2026 को थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा सिद्धावती पुत्री शिवपूजन साकिन खरगौरा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर जो अपने घर से दिनांक 14.04.2026 को रात 12.00 बजे घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में 16.04.2026 को गुमशुदा के पिता शिवपूजन द्वारा थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी दर्ज कराया था। उनकी पुत्री वापास आ गयी है जिसको उसके परिजन को गुमशुदा सिद्धावती की पहचान कराकर गुमशुदा को नियमानुसार उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थगर ।
02.म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
