Breking News
प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपसिद्धार्थनगर 01 अगस्त 2026/मा0 मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन किया गयाथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना उसका बाजार कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पनियहवा मे वरिष्ठ नागरिको व दिव्यांगजनों के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दुधवानिया बुजुर्ग की महिलाओं/बालिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध व उससे बचाव तथा गुड-बैड टच के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया थाना मोहाना कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दूल्हासुमाली मे वरिष्ठ नागरिको/दिव्यांगजन के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी थाना खेसरहा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹1,13,850/- को शिकायतकर्ता के खाते मे कराया गया वापस “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति / एन्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार, पार्क, बस स्टैंड व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के आरोपी 04 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थ नगर इकाई ने श्रद्धा आस्था व आध्यात्मिक और उल्लास के साथ मनाया गुरु पर्वमिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम-कोदईजोत की महिलाओं/ बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मनमुटाव दूर कराते हुए 01 जोड़े को एक साथ विदा किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा त्यौहार श्रावण मास, चेहल्लुम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर निकाली गई जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं ने दिया जनजागरण का संदेशजनपद सिद्धार्थ नगर में अपना दल एस का संगठन समीक्षा बैठक अंबेडकर सभागार में मुख्य अतिथि जाटव आर पी गौतम प्रदेश अध्यक्ष के उपस्थिति में संपन्नजनपद सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की सुपुत्री पूजा पाल ने दिनांक 27 जुलाई 2026 को सांसद आवास पर चैंपियनशिप ताइक्वांडो खिलाड़ियों को आईपीएस प्रवीण कुमार ट्रस्ट द्वारा माला और मिठाई खिलाकर एवं आर्थिक सहायता देकर ताइक्वांडो खेलने के लिए रवाना किया गयाऑल इण्डिया पत्रकार एकता संघ बरेली मंडल में पदाधिकारियों की मीटिंग हुई सम्पन्न पत्रकारो के मामलों को लेकर कई मुद्दों पर हुए चर्चाथाना मोहाना कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हरिदासपुर मे वरिष्ठ नागरिको/दिव्यांगजन के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दोनो को सकुशल उनके घर भेजा गया थाना खेसरहा पुलिस द्वारा त्यौहार श्रावण मास, चेहल्लूम व बरावफात को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर संभ्रांत व्यक्तियो, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी 
सिद्धार्थनगर

किसान मोर्चा ने भाजपा कार्यालय पर सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

सिद्धार्थनगर किसान मोर्चा सिद्धार्थनगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण व सामाजिक समरसता भोज (टिफिन बैठक)भाजपा कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अगुआई में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा लाल जी यादव एवं सांसद जगदंबिका पाल रहे।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक के पुनर्चक्रण तथा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ जैसे विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं की खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी, पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा लाल जी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को सकारात्मक दिशा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा,पंकज चौबे, आशीष पांडे, धर्मेंद्र सिंह नागेन्द्र मिश्रा अरविंद पांडेय, विनय त्रिपाठी,भूपनारायण सिंह, रमेश चौधरी सुभाष मिश्रा दिलीप दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *