डा0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद*अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व शुभेन्दु सिंह, क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.07.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 98/2026 धारा 305(a) BNS नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे संबंधित वांछित अभियुक्त को बांसी- धानी मार्ग से बंजरहा जाने वाले रोड से चोरी के सामान व विक्री से प्राप्त रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बृद्धि करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.परमात्मा शर्मा पुत्र स्व0 दलसिंगार शर्मा निवासी मलौली थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी श्रीमती शैलकुमारी पत्नी गंगासागर साकिन एचनी थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा थाना स्थानीय पर दिनाँक 20.07.2026 को प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 16.07.2026 को घर पर एल्मुनियम का दरवाजा व खिड़की लगाने का काम हो रहा था जिसको करने के लिए परमात्मा शर्मा पुत्र दलसिंगार शर्मा ग्राम मलौली थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा दरवाजा व खिड़की लगाने का काम किया जा रहा था। उसी दिन दोपहर मे समय करीब 02.00 बजे वादिनी व वादिनी के घर सभी सदस्य गांव मे प्रदीप त्रिपाठी के घर बरखी के कार्यक्रम मे चले गये थे। उसी दौरान परमात्मा शर्मा उपरोक्त द्वारा बक्से मे रखा जेवरात 1. सोने का टिका 2. सोने का झाला 3. सोने का मदरासी झुमका 4. सोने का हार 5. सोने का नथिया 6. सोने का छोटा मंगलसुत्र 7. चांदी का पावजेब 8. चाँदी का चैन 9. चाँदी का पायल गायब/ चोरी कर लिया और यह घटना वादिनी को दिनांक 18.07.2026 को पता चली । सामान के काफी खोजबीन के बाद जब वादिनी के जेवरात नही मिले तो वादिनी द्वारा दिनांक 20.07.2026 को घटना के बावत थाना स्थानीय पर सूचना दी जिसके आधार पर मु0अ0स0 98/2026 धारा 305(a) BNS बनाम परमात्मा शर्मा पुत्र दलसिंगार शर्मा ग्राम मलौली थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर पंजीकृत किया गया जिसके संबंध मे आज दिनांक 21.07.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त को बांसी- धानी मार्ग से बंजरहा जाने वाले रोड से चोरी के सामान व विक्री से प्राप्त रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
बरामदगी का विवरणः- एक अदद मंगलसूत्र पीली धांतु , एक अदद माथ टीका पीली धांतु, एक अदद कान झाला पीली धांतु इस्तेमाली व एक जोडी पावजेब सफेद धांतु इस्तेमाली कीमती लगभग ₹1,80,000/- व जामा तलाशी से चोरी किये हुए गहने बिक्री से प्राप्त ₹26,200/- नकद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 कुन्ज बिहारी तिवारी चौकी प्रभारी सकारपार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. का0 अवनीश राय थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. का0 अखिलेश कुमार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. का0 कमलेश सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
