परिजनों द्वारा थाना जोगिया उदयपुर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी एवं थानाध्यक्ष अभय सिंह थाना जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 16.06.2026 को थाना जोगिया उदयपुर पर सूचना प्राप्त हुआ ग्राम भवारी में एक बालक उम्र करीब 04 वर्ष जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है । इस सूचना आधार पर उ0नि0 अवधेश यादव, म0का0 पूनम पाल मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बालक को अपनें साथ लेकर थाना स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बच्चे के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुये कस्बा जोगिया उदयपुर में पहुंचा गया जहां पर एक महिला द्वारा उपरोक्त बच्चे को दिखानें पर बताई की यही मेरा लड़का है जिसका नाम अरदेश है । विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को माँ अंजली देवी पत्नी छोटनराम निवासी साइपुर गयासपुर सिवान राज्य बिहार सुपुर्द किया गया । जिसपर उपरोक्त महिला के द्वारा जोगिया पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया गया ।
