अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.06.2026 को संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक इटवा के नेतृत्व में थाना इटवा कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग का आयोजन किया गया, गोष्ठी में सदस्यगण, ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । इस गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग व सहभागिता से विश्वास कायम करना है । CPU सामुदायिक कल्याण की गतिविधियों के माध्यम से जनता व पुलिस के बीच की दूरी को कम करेगी एवं CPU द्वारा बुजुर्गों से नियमित संपर्क, मदद हेतु सीधा नंबर उपलब्ध कराना, दिव्यांगजनों की सूची बनाकर संवाद, रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों व बेसहारा लोगों की मदद, अनाथालय व वृद्धाश्रम में जाकर समस्याएं सुलझाना, मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन तथा नशा व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता जैसे कार्य किए जाएंगे । सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा उपस्थित जनों को उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से भी अवगत कराया गया ।
सिद्धार्थनगर
थाना इटवा कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कपिया लोहटी में ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 13/06/2026
- 34 Views
- 2 days ago
