सिद्धार्थनगर जिले में एक अनोखी और भव्य शादी चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई कराने हेलीकॉप्टर से पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से भी लोग इस खास नजारे को देखने पहुंच गए।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से उतारा गया और इसके बाद दुल्हन की विदाई की रस्म संपन्न कराई गई। जानकारी के अनुसार दूल्हा तहसील इटवा का निवासी है और वह सुभाष चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है। दूल्हे के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।
तहसील इटवा से दूल्हा कठेला समय माता क्षेत्र के खैरा गांव पहुंचा था, जहां पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ शादी समारोह संपन्न हुआ। विदाई के समय परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं, वहीं गांव के लोग इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।
कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। हेलीकॉप्टर से हुई यह विदाई क्षेत्र में लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी।
सिद्धार्थनगर
हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई कराने पहुंचा दूल्हा
- by Netra 24 Times
- 29/04/2026
- 122 Views
- 4 months ago
