डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व शुबेन्दु सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष अभय सिंह, थाना जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में दिनांक- 07.10.2025 को आवेदक राजकुमार पुत्र बीपत निवासी कटहना थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 23110250157267 के माध्यम से वित्तीय फ्राड होनें का शिकायत किया गया था । जिस पर थाना जोगिया उदयपुर साइबर सेल टीम द्वारा बैंक के समन्वय से दिनांक 18/08/2026 को उपरोक्त फ्राड धनराशि ₹3500/- को MRM Portal के माध्यम से आवेदक राजकुमार के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष अभय सिंह थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर
2.उ0नि0 नरेन्द्र मणि गुप्ता थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर
3.हे0का0 भुआल यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर
4.का0 अजीत यादव साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर
5.का0 मृत्युन्जय गुप्ता साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर
