डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना मिश्रौलिया के नेतृत्व में दिनांक 28.04.2026 को आवेदक असगर अली पुत्न हुकुम साकिन गौरडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या-23104260082239 के माध्यम से शिकायत किया गया था कि आवेदक का कुल 50,000/- रुपया का AEPS फ्रॉड हो गया था । जिसपर थाना मिश्रौलिया साईबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक श्री असगर अली उपरोक्त को फ्राड धनराशि 50,000/- रुपये को उनके खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा थाना मिश्रौलिया पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
01.प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना मिश्नौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.साइबर सेल प्रभारी श्याम कन्हैया दूबे थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0 धर्मराज थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.आरक्षी आशुतोष सिंह, आकाश कुमार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
05 म0का0 अनुराधा गुप्ता थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
