अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इटवा के कुशल नेतृत्व में कम्युनिटी पुलिसिंग युनिट टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.07.2026 को थानाक्षेत्र के ग्राम ककरही में भ्रमण सील होकर जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ नागरिको सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
कम्युनिटी पुलिस टीम–
का 0संजीव कुमार
का 0 रुद्र प्रताप नायक
