आज दिनांक 16.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत राय द्वारा बृजेश सिंह थानाध्यक्ष थाना शिवनगर डिडई मय टीम व प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव मय टीम के साथ शिवनगर डिडई टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों, मादक पदार्थों की तस्करी व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत चार पहिया/दो पहिया वाहनों की डिक्की, कागजात व व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तथा बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नियमानुसार ई-चालान की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। संयुक्त चेकिंग का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना व आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना है।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा थाना शिवनगर डिडई पुलिस व यातायात पुलिस के साथ थाना शिवनगर डिडई टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों, अवैध असलहा, मादक पदार्थों की तस्करी व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत चार पहिया/दो पहिया वाहनों की डिक्की, कागजात व चार पहिया वाहनों मे सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही
- by Netra 24 Times
- 17/05/2026
- 48 Views
- 2 weeks ago

Previous Post
आज दिनांक 17/05/2026 को श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ आर के चौरसिया जी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जीवा (मिठवल क्षेत्र), प्राथमिक स्वा केन्द्र मरवटिया (खेसरहा क्षेत्र) एवं प्राथमिक स्वा केन्द्र टीकुर (खेसरहा क्षेत्र) में प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया गया
Next Post