श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आज दिनांक 08.06.2026 को सर्किल कार्यालय पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सर्किल के वरिष्ठ नागरिको के साथ बैठक आयोजित की गई । इस दौरान उनकी समस्याओं को गहनता से सुनकर आवश्यक सहायता प्रदान किया गया तथा साथ ही साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस से सम्पर्क करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कम्युनिटी पुलिसिंग युनिट के बारे मे तथा नशा एवं साइबर अपराध के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव हेतु जागरुक किया गया । इस दौरान जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर, पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास को और अधिक मजबूत बनाया गया ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल कार्यालय पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सर्किल के वरिष्ठ नागरिको के साथ बैठक आयोजित की गई
- by Netra 24 Times
- 18/06/2026
- 24 Views
- 4 weeks ago
