डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 30.06.2026 को मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना चिल्हिया पर थाना चिल्हिया के विवेचकगण का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात विवेचनाओं के निस्तारण, ई-साक्ष्य ऐप, ई-सम्मन ऐप, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये । शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, साइबर अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम जांच के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना चिल्हिया पर लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के सम्बन्ध में थाना चिल्हिया के विवेचकगण का अर्दली रूम किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
- by Netra 24 Times
- 01/07/2026
- 10 Views
- 2 weeks ago
