आज दिनांक 23.07.2026 को शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा सर्किल बांसी कार्यालय पर थाना शिवनगर डिड़ई के मिशन शक्ति टीम, सीसी टीम एवं कम्युनिटी पुलिसिंग टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों एवम् संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने, स्कूल-कॉलेज व बाजारों के आसपास विशेष अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा कम्युनिटी पुलिसिंग टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिको की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे जागरुकता अभियान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया व सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु सीसी टीम को गश्त/चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा सर्किल बांसी कार्यालय पर थाना शिवनगर डिड़ई के मिशन शक्ति टीम, सीसी टीम एवं कम्युनिटी पुलिसिंग टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई
- by Netra 24 Times
- 23/07/2026
- 26 Views
- 2 weeks ago
