डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 21.05.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज द्वारा कस्बा डुमरियागंज के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर भ्रमण/चेकिंग कर पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करने व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति को भी परखा गया ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके । भ्रमण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को पेट्रोल/डीजल का वितरण शांति पूर्वक कराने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज द्वारा कस्बा डुमरियागंज के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर भ्रमण/चेकिंग कर पेट्रोल/डीजल का वितरण शांति पूर्वक कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
- by Netra 24 Times
- 21/05/2026
- 18 Views
- 1 week ago
