डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना मिश्रौलिया के कुशल नेतृत्व में थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा 87,137(2),64(2)m बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी को आज दिनाँक 08.06.2026 को कस्बा चेतिया कनकटी मोड़ से 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.साहूल उर्फ तरुन पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम कनकटी थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
01.उ0नि0 प्रदीप कुमार चौहान (चौकी प्रभारी चेतिया)थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
02.हे0का0 प्रकाश सिंह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
