डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्रम मे एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के निर्देशन में अभय सिंह थानाध्यक्ष जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 29.07.2026 को आवेदिका मांडवी पत्नी शुभकरन ग्राम सुपाराजा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा शिकायत किया गया था कि आवेदिका व उनके पति शुभ करन साकिन सुपाराजा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के मध्य कुछ कहा – सुनी हुआ था जिससे आपस में मनमुटाव हो गया था उभय पक्षों की मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग की गई दोनो पक्षो (पति-पत्नी) को उनके आपसी रिश्तों एंव बच्चे के प्रति उनके दायित्वों व पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया जिससे दोनो पक्ष (पति- पत्नी) राजी-खुशी से साथ रहने के लिये तैयार हुए । अब दोनों पक्षों के मध्य कोई विवाद नही है । पति-पत्नि सकुशल एक साथ राजी-खुशी घर भेज दिया गया । उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी ।
मिशन शक्ति केन्द्र टीम का विवरण-
1.उ0नि0 नरेंद्र मणि गुप्ता थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.हे0का0 भुआल यादव थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थ नगर ।
3.म0का0 पूजा यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
