Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

​सिद्धार्थनगर, 24 मई 2026 मा. ​सांसद  जगदंबिका पाल  द्वारा 172.95 लाख रुपये की लागत से बनी ‘बिनैका ग्राम पंचायत पेयजल योजना’ का भव्य जलार्पण

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य के तहत, रविवार को जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड उसका बाजार अंतर्गत ‘बिनैका ग्राम पंचायत पेयजल योजना’ का भव्य जलार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि, डुमरियागंज के माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। ​इस गौरवमयी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक मौर्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री लालजी त्रिपाठी,श्री फतेह बहादुर जिला महामंत्री भा ज पा, सिद्धार्थ नगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, अधिशासी अभियंता श्री संजय जायसवाल, डीपीएमयू के जिला समन्वयक श्री राजेश मिश्रा, और टीपीआई के डीपीएम श्री अभिषेक यादव सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में उत्साहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माननीय सांसद जी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित अन्य पेयजल योजनाओं पर उत्कृष्ट कार्य (पंप संचालन) करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​उ० प्र० जल निगम (ग्रामीण) के खण्ड कार्यालय, सिद्धार्थनगर के अंतर्गत कार्यदायी संस्था मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग द्वारा इस परियोजना को धरातल पर उतारा गया है।

योजना के मुख्य बिंदु एवं विशेषताएं:

योजना का नाम एवं चरण:  यह बिनैका ग्राम पंचायत पेयजल योजना है, जो जल जीवन मिशन (फेज-2) के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
​स्वीकृत लागत:  वर्ष 2021-22 में स्वीकृत इस योजना की कुल SLSSC लागत ₹ 172.95 लाख है।
​लाभान्वित क्षेत्र: इस योजना से 2958 की कुल जनसंख्या वाले राजस्व ग्राम बिनैका को लाभ मिलेगा।
​जल भंडारण संरचना: 200 किलोलीटर क्षमता (12 मीटर ऊंचाई) का शिरोपरि जलाशय (पानी की टंकी) पूर्ण रूप से तैयार किया गया है।
जल स्रोत एवं पम्पिंग: 700 LPM क्षमता का एक नलकूप और 15 HP का मोटर पम्प स्थापित किया गया है, जिसके लिए एक पम्प हाऊस भी निर्मित है।

वितरण प्रणाली एवं संयोजन: गांव में 6.586 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली बिछाई गई है, जिसके माध्यम से 583 घरों में नल द्वारा गृह संयोजन प्रदान किया गया है। ​विद्युत विकल्प (निर्बाध आपूर्ति): योजना को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 25 KW का सोलर पैनल और 20 KVA का DG सेट स्थापित किया गया है, ताकि बिजली न होने पर भी जल आपूर्ति प्रभावित न हो।

​संचालन एवं अनुरक्षण:

इस पेयजल योजना का संचालन एवं अनुरक्षण (Operation & Maintenance) कार्य 10 वर्षों तक संबंधित फर्म द्वारा किया जाएगा, जिससे योजना का दीर्घकालीन एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। ​इस योजना के जलार्पण के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित, पर्याप्त एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। घर-घर स्वच्छ और सुरक्षित जल की पहुंच सुनिश्चित होने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा।
​जारीकर्ता:
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग / उ० प्र० जल निगम (ग्रामीण)
जनपद – सिद्धार्थनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *