Breking News
थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नि के पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दोनो को सकुशल उनके घर भेजा गयाबढ़नी ब्लॉक सभागार में बृहद हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्नमहराजगंज: नौतनवा पुलिस ने 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तारसिद्धार्थनगर 15 जुलाई 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में भारत की जनगणना -2026 के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआसिद्धार्थनगर 15 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गयाकपिलवस्तु में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागतजनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 13 मई 2026/उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

सिद्धार्थनगर 13 मई 2026/उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना- का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी जिसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 7 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी वर्तमान समय में उपलब्ध है. इस अवधि में अर्थात 7 मई से 21 मई तक लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी स्व गणना करने वाले लोग ऑनलाइन पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी खुद भर सकेंगे। स्व गणना करने हेतु सबसे पहले पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम राज्य का चयन करना होगा, कैप्चा डालना होगा, स्वागत पेज पर OK करना होगा, परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना होगा जिसमे बाद में परिवर्तन नहीं कर सकते हैं, मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा, इमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा, वेरीफाई एवं प्रोसीड करना होगा, प्रश्नों की भाषा का चयन कर मोबाईल में प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा, जिला, पिन कोड, अपने घर का पूरा पता दर्ज करना होगा तथा मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सटीक लोकेशन भी तय करनी होगी, इसके बाद जनगणना हेतु पूछे जाने वाले सभी 33 प्रश्नों की सही जानकारी भरनी होगी। पूछे जाने प्रश्न जैसे मकान की फर्श, दीवार, छत की प्रमुख सामग्री, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, परिवार का मुखिया यदि राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य से सम्बंधित हो तो उपयुक्त का विकल्प चुने, मकान के स्वामित्व की स्थिति, उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दम्पत्तियों की संख्या, पेयजल का मुख्य श्रोत, पेयजल श्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य श्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गन्दे पानी की निकासी, स्नान सुविधा की उपलब्धता, रसोई घर एवं LPG/PNG गैस कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इन्टरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन एवं मोबाईल फोन/स्मार्ट फोन, साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार द्वारा उपयोग किये जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाईल नंबर (केवल जनगणना उपयोग हेतु) दर्ज कर सहेंजे एवं आगे बढे (Save and Proceed) करना होगा। SAVE करने पर 11 अंकों की एक स्व गणना पहचान संख्या (SEID)) जरी होगी जिसे सुरक्षित नोट कर रख लेंगे। स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे प् जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की एस.ई.आईडी बतानी होगी, प्रगणक एस.ई.आईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे . उक्त स्वगणना में सम्बन्ध में यह स्पष्ट करना बहुत आवश्यक है कि स्वगणना करने में किसी भी प्रपत्र या अभिलेख की कोई आवश्यकता नहीं है अर्थात इसमें किसी आधार संख्या, परिवार रजिस्टर की नक़ल, राशन कार्ड या अन्य किसी अभिलेख की जरुरत स्वगणना करते समय नहीं है. आप अपना मोबाइल नंबर फीड करके स्वगणना की कार्यवाही कर सकते हैं. सभी जनपद वासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वगणना कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, लीड बैंक अधिकारी आर0के0सिन्हा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, बैंक के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *