निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा आज ककरही टड़िया गायघाट सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह सड़क का निर्माण वर्ष 2023-24 में हुआ था। निरीक्षण के दौरान जगह जगह सड़क में पैच पाया गया, जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पैच का तत्काल मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) कमल किशोर, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 11 मई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा ककरही टड़िया गायघाट सड़क का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 11/05/2026
- 26 Views
- 3 weeks ago
