Breking News
सिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 29 जून 2026/शासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल  द्वारा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये गये दशम् दीक्षान्त समारोह में उपस्थित होकर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाकर गौरवान्वित किया गया

 कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्व विद्यालय, वनस्पति विज्ञान प्रो मधुलिका अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, कुलपति प्रो0 कविता शाह तथा द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा दशम् दीक्षान्त समारोह का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु प्रो0 कविता शाह द्वारा मा0 राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी तथा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्प देकर स्वागत किया गया। दशम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर प्रकाशित उत्कर्ष स्मारिका एवं मासिक पत्रिका कनेक्ट का मा0 राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी तथा मुख्य अतिथि एवं कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा विमोचन किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा बन्दे मात्रम गीत की प्रस्तुति की गयी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगीत प्रस्तुत किया गया गया। मा0 राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा दशम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह बुद्ध की पावन धरती है। मैं इस धरती को प्रणाम करती हूॅ। यहां पर गौतम बुद्ध ने विश्व को शान्ति का सन्देश दिया। यह भूमि देश-विदेश केे लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आज दशम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग शिक्षा प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करे। आप लोग शिक्षा प्राप्त कर समाज में परिवर्तन ला सकते है। आप लोग अपने माता पिता से प्रेरणा लेकर आप लोग समाज को आगे बढ़ाने में काम करे। आज छात्रों की अपेक्षा छात्राओं को अधिक मेडल प्राप्त हुआ है। डिग्री प्राप्त करने में भी छात्रायें आगे है। मेडल पाने वाले छात्र/छात्राओं के परिजनो व माता पिता को भी बधाई दिया। आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। दीक्षान्त समारोह पूर्ण होने पर आप लोगो का राष्ट्र सेवा का नया अध्याय प्रारम्भ हुआ है। यह उपाधि एक प्रमाण-पत्र नही है। शिक्षा प्राप्त करने का उद्देश्य जीवन यापन करना नही है। बल्कि राष्ट्र के उत्थान एवं विकास हेतु कार्य करना है। नवाचार के नये द्वार खुल रहे है। आप अपने भविष्य के निर्माता नही है बल्कि विकसित भारत के निर्माण स्तम्भ है। जीवन में कितनी भी ऊॅचाईयां प्राप्त कर हो अपने संस्कार कभी न भूले। यही भगवान गौतम बुद्ध का सन्देश है। आज का युग तीव्र विकास का युग है। प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। सभी युवा नवाचार शिक्षा के अपना योगदान विकसित भारत बनाने में करें। विश्वविद्यालय राष्ट्र को नई दिशा वाला केन्द्र है। हमे जल संचयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आने वाले समय में जल एक बड़ी समस्या बन सकता है। उपलब्धियों पर छात्राओ के साथ चर्चा करें। आज हम पूरे विश्व को दिशा दिखा रहे है। विकसित भारत के राष्ट्र के योगदान में सभी अपना योगदान दे। आप लोग देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करे और भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाना है। सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण कांे एक सतत यात्रा के रूप में देखे जा सकते है। 140 करोड़ देशवासियों के आकांक्षाओं और संकल्प की कहानी है। भारत आत्मनिर्भर, समावेशी विकास और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ा है। जनधन योजना के माध्यम से करोडों लोगो को बैकिंग सेवा से जोड़ा गया है। स्वच्छ भारत मिशन ने देश में एक जनआन्दोलन के रूप लेकर नयी चेता का संचार किया है। प्रधानमंत्री आवास से गरीबो को आवास, उज्ज्वला योजना से गांव की महिलाओं को धुआं से मुक्ति दिलाया गया है। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ो लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिला है। कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि येाजना अन्तर्गत किसानो को डीबीटी के माध्यम से सुविधा दी गयी है। गांव के विकास को नई गति प्रदान किया गया है। नये भारत के विकास में रेलवे को आधुनिकता प्रदान की है। बन्देभारत, अमृत भारत ट्रेनो को संचालन किया गया है। मा0 राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि सपने देखिए और उसे कर्म में बदलिए। मा0 राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल ने पुनः दशम् दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्व विद्यालय, वनस्पति विज्ञान प्रो मधुलिका अग्रवाल ने दशम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर उपस्थित शिक्षा जगत के आचार्य, प्राचार्य, छात्र एवं छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के दशम् दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता कर रहीं माननीय कुलाधिपति एवं श्रीराज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कविता शाह जी कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सम्माननीय सदस्यगण, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण विश्वविद्यालय के प्राध्यापक अधिकारी तथा कर्मचारीगण, माननीय जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारीगण उपाधि ग्रहण करने वाले सभी शिक्षार्थीगण, इस भव्य समारोह में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथिगण का स्वागत किया।  कहा कि आप लोग सबकी अपेक्षाओ को पूरा करे तथा देश का नाम रोशन करें। आने वाले समय में अपने सपनों को साकार करने में सफल हो। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का गौरव ऊंचा होगा। विकसित भारत के महान संकल्प को सिद्ध करने में आगे बढ़ रहा है 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हम आत्मनिर्भर और विश्व गुरु के रूप में खड़े होंगे। प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग इस तरह करें कि आने वाली पीढियां को नुकसान ना हो आने वाली पीढियां को प्राकृतिक संसाधन मिल सके। भगवान गौतम बुद्ध इसी धरती से थे उन्होंने पूरे विश्व को शांति अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अपनी अलग पहचान बनाएगा। काला नमक चावल की सुगंध देश और विदेश को सुगंधित करती है इसी तरह इस विश्वविद्यालय के छात्र पूरे विश्व में इस विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। भारत के निर्माण के संकल्प के साथ उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें। सभी उपाधि एवं डिग्री धारकों को पुन बधाई दिया।
विशिष्ट अतिथि मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने गोल्ड मेडल पाने वाले सभी छात्र/छात्राओं को बधाई दी तथा उनके माता-पिता व गुरूजनो को भी बधाई दी। मा0 मंत्री ने विशिष्ट अतिथि मा0 राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने महामहिम राज्यपाल मुख्य अतिथि, मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा यहां आने पर मुझे हर्ष की अनुभूति हो रही है। आज इस अवसर पर मेडल एवं उपाधि दिया गया है इसका साक्षी बनने पर मैं गर्व की अनुभूति कर रही हूं। पदक पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आपके नए जीवन का शुभारंभ हो रहा है अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास किया माता-पिता एवं समाज का योगदान है। सपने वह सार्थक होते हैं जो हमें सोने ना दे।यह भगवान बुद्ध की धरती है। यहां से सत्य, अंहिसा व करूणा का सन्देश पूरे विश्व को गया है। कपिलवस्तु की धरती हमें करुणा साहस एवं शांति का संदेश देती है आप लोग निरंतर आगे बढ़ते रहे मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है आप सभी देश को विकसित बनाने में सहयोग करें। आज बेटियों ने बाजी मारी है बेटियां देश की दिशा और दशा भी बदल रही है। मन कर्म और वचन से देश को विकसित बनाएं। विश्वविद्यालय से प्राप्त ज्ञान को अपने समाज में फैलाएं। मा0 राज्यपाल के नेतृत्व में सभी विश्वविद्यालय अच्छा कार्य कर रहे हैं। लोगों की सोच विश्वविद्यालय के प्रति बदल रही है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है आज के युवा देश को आगे बढ़ाने में काम करें। विकसित देश बनाने में अपना सहयोग दें।
कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षांत समारोह की अध्यक्ष मा0 कुलाधिपति एवं उ०प्र० की भी मा0राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल , मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, मा0 जन प्रतिनिधिगण विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सम्मानित सदस्यगण सम्मानीय अतिथिगण, विश्वविद्यालय के आत्मीय शिक्षक बहनों-बन्धुओं अधिकारी तथा कर्मचारीगण मीडिया के प्रतिनिधिगण, उपाधि तथा पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षांत समारोह के अवसर पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करती हूँ। आज के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्ष माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी का स्वयं एवं विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक स्वागत है। विश्वविद्यालय बच्चों को किस प्रकार तैयार करें कि राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ाना। माननीय मुख्यमंत्री की  की दृष्टि सदैव विश्वविद्यालय पर रहती है विश्वविद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है जून 2015 में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना हुई इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 265 महाविद्यालय आते हैं 2025 26 में परीक्षा पारदर्शी एवं समय से कराई गई समर्थ पोर्टल के माध्यम से सभी महाविद्यालय कम कर रहे हैं। बीएससी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 10000 नगर पुरस्कार दिया जाएगा गत वर्ष से सीसी को अच्छी विषय के रूप में विश्वविद्यालय में लागू किया है चंदन वाटिका व पदम सरोवर बनाया गया है मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है एयर क्वालिटी इंडेक्स में विश्वविद्यालय में संचालित हैं 5 जून से 20 जून 2026 तक अध्यक्ष कार्यक्रम मनाया गया योग दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया हमारे सभी प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने पुणे सभी को बधाई दिया।
दशम् दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल  द्वारा स्नरातक एवं स्नातकोत्तर में विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कुल 37 स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें 28 छात्रायें एवं 09 छात्र है। इसके साथ पीएचडी धरको को भी उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को पुस्तक भेट किया गया। कुलाधिपति द्वारा वर्ष 2026 के डिग्री और अंकपत्र को डीजी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया गया। मा0 राज्यपाल उ0प्र0 द्वारा नवनिर्मित बालगृह किलकारी एवं दिव्यांगजन सुविधायुक्त डिजिटलाइज्ड लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया।
कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की बच्चियो द्वारा चित्रकला, कहानी कथन, एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा0 राज्यपाल उ0प्र0 द्वारा 700 आंगनबाड़ी किट-जिसमें 300 जनपद सिद्धार्थनगर, 200 जनपद संतकबीरनबर तथा 200 जनपद महराजगंज को दिया गया। एचपीवी टीकाकरण में अच्छा करने हेतु जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर  शिवशरणप्पा जी.एन. , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी संतकबीर नगर, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर तथा मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज को प्रमाण पत्र दिया गया। मा0 राज्यपाल उ0प्र0 द्वारा गोद लिये गावों के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बर्डपुर तथा ककरहवा को प्रधानाचार्य को 50 पुस्तको का सेट दिया गया। गोद लिये गांवों की 10 छात्राओं द्वारा जल संचयन पर गीत प्रस्तुत किया गया। मा0 राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र पर एच0पी0वी0 टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। सामूहिक राष्ट्रगायन किया गय। इसके पश्चात मा0 राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल  द्वारा दशम् दीक्षान्त समारोह के समापन की घोषणा की गयी।
इस दीक्षान्त समारोह में मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष  माता प्रसाद पाण्डेय, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़  विनय वर्मा, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर  शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, कुल सचिव दीनानाथ यादव, तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह के आयोजन समिति के सदस्य तथा कार्य परिषद के सदस्य तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.