बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है तथा इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद स्तर पर जिला स्पोर्ट स्टेडियम में 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस बैठक में जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, योग प्रशिक्षक, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, व अन्य संबधित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 10 जून 2026/12वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 के संबध में तैयारी बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 10/06/2026
- 23 Views
- 5 days ago
