Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

जिला कारागार सिद्धार्थनगर ने रचा इतिहास, एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रदेश का बढ़ाया मान

सिद्धार्थनगर, जिला कारागार सिद्धार्थनगर ने उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाण पत्र प्राप्त कर न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश कारागार विभाग को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि कारागार प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली, अनुशासित व्यवस्था, नवाचारों तथा बंदियों के कल्याण के प्रति समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में जिलाधिकारी महोदय शिवशरणप्पा जी. एन.  द्वारा जेल अधीक्षक सचिन वर्मा को ISO 9001:2015, ISO 14001:2015 तथा ISO 45001:2018 के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला कारागार सिद्धार्थनगर की इस उपलब्धि को कारागार प्रशासन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली से संबंधित है, जो यह प्रमाणित करता है कि संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पारदर्शी, व्यवस्थित तथा प्रभावी है। वहीं ISO 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली से संबंधित प्रमाण पत्र है, जो यह दर्शाता है कि कारागार परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ISO 45001:2018 कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण पत्र है, जो कर्मचारियों एवं बंदियों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है। जेल अधीक्षक  सचिन वर्मा के नेतृत्व में जिला कारागार सिद्धार्थनगर ने पिछले वर्षों में अनेक अभिनव पहलें की हैं। कारागार परिसर में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, पौधरोपण, जल संरक्षण तथा हरित वातावरण के विकास के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं। इसके साथ ही बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, योग, ध्यान, खेलकूद तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कारागार प्रशासन ने बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार को अपनी प्राथमिकता बनाया है। बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित हो सकें। कारागार में मानवीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक परामर्श जैसी सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर कहा कि जिला कारागार सिद्धार्थनगर द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व का विषय है। यह प्रमाण पत्र केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, अनुशासन, पारदर्शिता और समर्पण का प्रतीक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कारागार प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च मानकों को बनाए रखते हुए नई उपलब्धियां अर्जित करेगा। जेल अधीक्षक श्री सचिन वर्मा ने कहा कि यह सफलता कारागार के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता तथा सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा तथा बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगा। यह उपलब्धि सिद्धार्थनगर जनपद के लिए गौरव का विषय है तथा कारागार विभाग की सकारात्मक एवं सुधारात्मक कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *