Breking News
सिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 21 अप्रैल 2026/मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, छात्रवृत्ति, पेंशन व अन्य सभी योजनाओ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लाभार्थियो को सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत ट्रान्सफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करे। शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाये। पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने के साथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को इसमें सहयोग करने का निर्देश दिया। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाकर पूर्ण कराये। स्वयं सहायता समूहो का गठन कराकर स्वयं सहायता समूहो को रिवालविंग फन्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का निर्देश दिया शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों से समन्वय बनाकर पूर्ण करायें। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने सीएमआईएस पोर्टल पर लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य में प्रगति कम है तेजी लाकर समयान्तर्गत पूर्ण करायें तथा प्राप्त धनराशि का व्यय हो गया है तो यूसी भेजकर द्वितीय किश्त की डिमांड भेंज दें जिससे परियोजनाओं के निर्माण कार्य में बिलम्ब न हो। जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराकर टेस्टिंग कर पानी की सप्लाई शुरू कराये। जो भी ओवर हेड टैंक पूर्ण हो गये है टैप कनेक्शन पूर्ण कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित करायें, इसके साथ ही पाइप डालने हेतु जो सड़क खोदी गयी है उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने उप कृषि निदेशक को फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया। समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम डैश बोर्ड पर अधिकारी समय से फीडिंग कराये। कार्य में प्रगति लाकर जनपद की रैंकिंग प्रथम श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में, कृषि रक्षा रसायन डी0बी0टी0, एम्बूलेंस सेवा(102), टेली रेडियोलाजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, सामाजिक वनीकरण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या विवाह सहायता योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आदि की समीक्षा की गयी। इसके अलावा अन्य विभागों में संचालित अन्य योजनाओं/परियोजनाओं में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा नेडा विभाग, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, वन विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग (सामूहिक विवाह), फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, लोक निर्माण, श्रम एवं सेवायोजन, आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त सीएमओ डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएसयादव, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 प्रा0 ख0 कमल किशोर, बांसी विवेक कुमार राय, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.