Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 05 मई 2026/मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर से शिक्षामित्रों का सम्मान एवं बढ़े हुये मानदेय का वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में देखा गया

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप लोगों को पहले की सरकार द्वारा 3500 मानदेय दिया जा रहा था जिसको बढ़ाकर 10000 किया गया। शिक्षामित्र कड़ी मेहनत कर बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। उनकी समस्याओं को देखते हुये मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। शिक्षामित्रों के मानदेय में 8000 की वृद्धि करते हुये उनको 18000 का सम्मानजनक मानदेय 01 अप्रैल से दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। महिला शिक्षामित्रों को उनके नजदीकी विद्यालयों में तैनाती हो उसके लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षको के अन्दर सकारात्मक सोच होना चाहिए और समाज के लिए कार्य करना चाहिए। अभिभावक आपके विश्वास पर बच्चों को स्कूल भेजते हैं आप उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल व तकनीकि आधारित शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को निखारने का कार्य करें। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गत 09 वर्षो में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षा में काफी परिवर्तन आया है। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से ड्राप आउट बच्चों का नामांकन कराकर उनको शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है अब इसे शून्य तक ले जाना है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड ़60 लाख बच्चों को 02 ड्रेस, किताब, जूता-मोजा, बैग आदि उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ्ा न पड़े। सभी शिक्षको एवं अभिभावकों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को कायाकल्प के माध्यम से सुदृढ़ीकरण कर स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था से लैस किया गया है। जिन विकास खण्डों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नहीं हैं वहां पर आवासीय विद्यालय की व्यवस्था की जायेगी। प्रदेश के 143000 शिक्षामित्रों को बढ़े हुये मानदेय का लाभ प्राप्त हो रहा है। सभी शिक्षामित्रों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि सभी लोग समय से विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुये बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जयप्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या,जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा मा0 सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधिगणों को बुकें एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी।
मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षमित्रों की समस्याओं को देखते हुये उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गयी थी जो 01 अप्रैल से लागू किया गया है। शिक्षको ंके अन्दर सकारात्मक सोच होना चाहिए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। आप सभी शिक्षा के मित्र है। आप लोग मित्र की तरह शिक्षा को आगे बढ़ाये। स्कूल चलों अभियान के माध्यम से बच्चों के नामांकन में सहयोग करें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न होने पाये। स्कूलों का कायाकल्प के माध्यम से सुदृढ़ीकरण कर स्मार्ट क्लास, शौचालय, फर्नीचर पेयजल व्यवस्था एवं बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके दी जा रही है। जनपद में कई विद्यालय ऐसे है जो केवल शिक्षामित्रों के सहारे चल रहा है।
मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कियष गया था। पहले मानदेय बहुत कम था। आज मानदेय में वृद्धि की गयी जिसे बढ़ाकर 18000 किया गया है। सभी शिक्षामित्र बच्चों को समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बेहतर शिक्षा प्रदान करें। बच्चों को निखारने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। शिक्षकोे की जो भी समस्यायें उनका निराकरण कराने का प्रयास कर रहे है।
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा को बेहतर करने के लिए शिक्षा मित्रों का चयन सहायक के रूप में किया गया था। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मानदेय में वृद्धि कर 18000 किया गया है। शिक्षामित्रों की समस्याओं को देखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि किया गया है। शिक्षा मित्र पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षा प्रदान करें।
मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी बहुत ही सरायहनीय कार्य करते हुए शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किया है। सभी लोग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास संचाजित किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में बहुत ही सुधार हुआ है।
जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी समाज का विकास चाहते है। शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर समाज को विकसित बनाने का कार्य करे। बच्चें देश के विकास की कड़ी है। बच्चें देश का भविष्य है।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि आज शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18000 किया गया है। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय में बहुत से कार्य हुए है। बच्चों को पाठ्य पुस्तक, मिड-डे मील दिया जा रहा है। शिक्षक ए0आई0 तकनीक के बारे में जानकारी दे। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे। शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित हो। जिलाधिकारी ने सभी को बधाई दिया।
मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जयप्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या,जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा 10 शिक्षामित्रों केा बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षामित्र आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *