महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के थाना पुरन्दरपुर में प्रतिदिन की भांति नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना परिसर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
थाना पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों का विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है।
महाराजगंज
पुरन्दरपुर थाना में नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर
- by Netra 24 Times
- 21/07/2026
- 24 Views
- 2 weeks ago
