Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
सिद्धार्थनगर

दिव्यांगजनों हेतु आयोजित पर्पल फेयर दिव्यांगता समावेशन की दिशा में सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक सार्थक प्रयास

यह बातें सीआरसी गोरखपुर और जिला प्रशासन सिद्धार्थ नगर के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों हेतु आयोजित एकदिवसीय पर्पल फेयर के दौरान डुमरियागंज के सांसद श्री जगदंबिका पाल जी द्वारा कही गई। आज श्रीपाल बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय जिला मुख्यालय सिद्धार्थ नगर के लोहिया कला भवन में सीआरसी गोरखपुर द्वारा आयोजित पर्पल फेयर को संबोधित कर रहे थे। श्रीपाल ने कहा कि पर्पल फेयर के माध्यम से जहां समाज में जागरूकता फैलती है कि हमें दिव्यांगों के समावेशन के लिए अपना शत-प्रतिशत देना चाहिए वहीं इस फेयर के माध्यम से आम जनमानस में दिव्यांगता की बेहतर समझ विकसित होती है। इस अवसर पर 500 से ज्यादा की संख्या में शामिल दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा बिखरते हुए विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सीआरसी निदेशक श्री जितेंद्र यादव ने पर्पल फेयर के थीम को समझाते हुए समावेशी समाज की संकल्पना के प्रति सीआरसी गोरखपुर की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी,निदेशक सेवा आयोजन कार्यालय सिद्धार्थ नगर आदि शामिल रहे। पर्पल फेयर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को मुख्य अतिथि द्वारा 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल समेत 112 सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया। ये सहायक उपकरण एल्मिको कानपुर के प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराये गये। पर्पल फेयर कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर के समग्र शिक्षा, बचपन डे केयर सेंटर, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सहित स्थानीय स्तर की गैर सरकारी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समन्वय श्री राजेश कुमार और श्री नागेंद्र पांडे जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगता पुनर्वास के प्रति बेहतर समझ विकसित करने हेतु मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षुओं ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *