डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकबरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व शुबेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा थाना खेसरहा के नेतृत्व मेंदिनांक-31.05.2026 को आवेदक अब्दुल रहीम पुत्र शम्सुद्दीन साकिन मेहनुआ थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 33103260064103 के माध्यम से शिकायत किया गया था कि दिनांक 22.03.2026 को आनलाईन यूपीआई के जरिए 5000/- रुपया का फ्रॉड हो गया था। जिसपर थाना खेसरहा साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदक अब्दुल रहीम उपरोक्त को फ्राड धनराशि 5000/- रुपये दिनांक 31/05/2026 को उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
01. अनूप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0रवि प्रताप सिंह सेंगर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.क0आ0 देवेश मिश्रा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.रि0 का0 नीरज कुमार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.रि0का0 शरद शर्मा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.म0का0 रम्भा यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
