पत्रकारो का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा बर्दाश्त,प्रबोध कुमार वैश्य
बरेली / बरेली मंडल अध्यक्षा श्रीमती नीलम गुप्ता व प्रवोध कुमार वैश्य वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बरेली मंडल में पदाधिकारियों की मीटिंग हुई सम्पन्न,
नीलम गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन के गठन विस्तार मजबूती को लेकर पदाधिकारी पत्रकार साथियों को जागरूक करना अति आवश्यक है लगातार पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं उत्पीड़न को लेकर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना पत्रकारों को सम्मान दिलाना संगठन को मजबूत करना हर महीने मीटिंग करना कोई भी समस्या पत्रकारों पर आती है उसका समाधान कैसे करना है इन सभी विषयों पर चर्चा हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया प्रदेश में संगठन को एक विशाल परिवार बनाना है संगठन 24 घंटे पत्रकार साथियों के साथ में है आपसी प्रेम भाईचारा बनाते हुए अपनी एकता को मजबूत करना है इस मीटिंग,बैठक में
सूर्य कांत शुक्ला जिला अध्यक्ष बरेली अंशु सिंह जिला सचिव देवेश सक्सेना जिला मंत्री कुलदीप विश्वकर्मा जिला प्रचार मंत्री ,संजय सक्सेना जिला कार्यकारिणी सदस्य वैभव गुप्ता जिला महासचिव शाहजहांपुर शोभा अग्रवाल जिला सचिव शाहजहांपुर सहित पत्रकार पदाधिकारी उपस्थित रहे।
