मुड़िला गांव के पास हुई कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को थाना नौतनवा पुलिस टीम ग्राम मुड़िला के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 22 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार महिला की पहचान ज्ञानमती (58 वर्ष), पत्नी बहादुर, निवासी ग्राम मुड़िला, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 141/2026 के तहत धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज
महराजगंज: नौतनवा पुलिस ने 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 15/07/2026
- 6 Views
- 2 hours ago
