Breking News
नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया स्कूली वाहनों के सत्यापन अभियान के छठे दिवस पर एआरटीओ सिद्धार्थनगर के साथ यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया  आज उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज लोटन बाजार नियर बाई हीरो एजेंसी के बगल में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गयाआजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” सम्पन्नहाशमी वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट बिहार ने 21 जिलों के अध्यक्षों को किया सम्मानितसावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक निकाल कर श्री सिंहेश्वरी देवी मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ सम्पन्न राणा प्रताप सिंह
सिद्धार्थनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन के साथ 27 अगस्त को सिद्धार्थनगर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो स्थलों पर आयोजित होगा कार्यक्रम; युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त को देशभर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

इसी क्रम में सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन के साथ ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन दो प्रमुख स्थलों पर किया जाएगा। शिवपत पी.जी. कॉलेज, शोहरतगढ़ तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत सिद्धार्थनगर, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने बताया कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं को खेल, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर में दोनों कार्यक्रम स्थलों पर युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा उन्हें खेलों के क्षेत्र में देश में हुए बदलावों, उपलब्ध अवसरों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा।

इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। ‘खेलो इंडिया संवाद’ का उद्देश्य देश के युवा, देश के खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर जोड़ना है।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों एवं विकास से अवगत कराया जाएगा तथा खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार, सुझाव एवं आकांक्षाओं को भी सुना जाएगा।

कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि 27 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद युवाओं को एक साझा राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सभी अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री जी के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा।

युवा संवाद के दौरान MY Bharat Volunteers एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश के खेल बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद युवा संवाद आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।

युवा संवाद में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी—

1. खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं, कोचिंग एवं अवसर पहुंचाना।
2. 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, जिसमें वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान एवं खिलाड़ी विकास पर विशेष ध्यान देना।
3. युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।
4. विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण, जिसके अंतर्गत युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ना।

युवाओं से उनके सुझाव एवं विचार QR Code के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही VBYLD Quiz Round में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

यह पहल युवाओं को खेल, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ-साथ भारत के विकसित एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आयोजक:
मेरा युवा भारत, सिद्धार्थनगर | राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) | खेल विभाग, सिद्धार्थनगर

— समाप्त —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *