05 जुलाई, 2027
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, यशस्वी एवं कर्मयोगी माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य महाराज श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कपिलवस्तु विधायक श्री श्यामधनी राही ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री श्यामधनी राही के साथ जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर श्री शिवशरणप्पा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री रिंकू पाल जी, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल सिंह जी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्री विश्वजीत जी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री कमल किशोर जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। विधायक श्री राही ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक श्री श्यामधनी राही ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का कपिलवस्तु आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है तथा सभी लोग कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।
सिद्धार्थनगर
05 जुलाई, 2027 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा
- by Netra 24 Times
- 02/07/2026
- 93 Views
- 2 weeks ago
