महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना बरगदवा पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। साथ ही सीमा पर सतर्कता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध एवं तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय
भारत-नेपाल सीमा पर बरगदवा पुलिस व एसएसबी का संयुक्त गश्त अभियान
- by Netra 24 Times
- 19/07/2026
- 64 Views
- 3 months ago

Next Post