सिद्धार्थनगर में सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केयरटेकरों के लंबित मानदेय के भुगतान और शौचालयों के रखरखाव के लिए आवश्यक धनराशि व सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के विभिन्न सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकरों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही शौचालयों के रखरखाव के लिए मिलने वाली मेंटेनेंस राशि और साफ-सफाई की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। केयरटेकरों का कहना है कि मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संसाधनों के अभाव में शौचालयों की साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा मेंटेनेंस राशि और साफ-सफाई से जुड़ी सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि शौचालयों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन केयरटेकरों की इन मांगों पर कब तक कार्रवाई करता है।
सिद्धार्थनगर
सामुदायिक शौचालय केयरटेकरों की मांग लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा
- by Netra 24 Times
- 10/06/2026
- 22 Views
- 5 days ago
