डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में,आज दिनांक 07.06.2026 को थानाध्यक्ष अभय सिंह थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना स्थानीय पर आगामी त्यौहार मोहर्रम के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । उक्त मीटिंग में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति ग्राम प्रधान, धर्मगुरुओं, मौलाना व ताजियादारों के साथ गोष्ठी कर आगामी त्यौहार मोहर्रम को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गई तथा साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुए सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु कहा गया । उक्त अवसर पर थाना स्थानीय के सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें ।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर द्वारा थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 07/06/2026
- 42 Views
- 1 week ago
