डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में ग्राम- खीरीडीहा में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृ वंदना, योजना व बहू सम्मेलन अभियान,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को सम्बल निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि विभिन्न सरकारी योजनाओ से अवगत कराया गया। तथा मिशन शक्ति फेज 05 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सम्बन्धित अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों- 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, व नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर-
01.का0शिवपाल सिंह यादव
02.म0का0 लक्ष्मी यादव
