उसका बाजार ब्लॉक परिसर में शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लाक इकाई की बैठक संपन्न हुई।बैठक के राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव “सोनू” के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा कर समस्याओं को दूर करने की मांग किया है।
प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने मुख्यमंत्री से पांच सूत्रीय ज्ञापन में यदि 26 मई 2026 के बाद ग्राम पंचायत चुनाव नहीं होते हैं तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए या उन्हें ही प्रशासक बनाया जाए।मनरेगा और ग्राम निधि के कार्यों का भुगतान जल्द हो,चुनावी वर्ष में ग्राम चौपाल रोकने और अधिकारियों द्वारा कार्यों में बाधा न डालने की मांग की गई है।इस मौके पर लवकुश राजभर,उमेश, रामकिशुन,मुजीब,रीना जायसवाल,मनोज साहनी,बेचन राम,सतीश चौधरी,गुड़िया,नीलाक्षी,राम किशुन,मुनिया,कालिका आदि रहे।
सिद्धार्थनगर
ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को सौपा ज्ञापन
- by Netra 24 Times
- 26/04/2026
- 54 Views
- 1 month ago
