समारोह में लोधी समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभा स्थल पूरी तरह खचाखच भर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कन्हैयालाल लोधी ने कहा कि महारानी अवंती बाई की जयंती को केवल एक दिन का कार्यक्रम बनाकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि समाज के लोगों को गांव-गांव, चौराहे-चौराहे, ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर, जिला मुख्यालय, मंडल मुख्यालय से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक अपने महापुरुषों की जयंती व्यापक स्तर पर मनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत और इतिहास को बचाने के लिए समाज को निरंतर अभियान चलाना होगा, क्योंकि जिस समाज का इतिहास सुरक्षित नहीं रहता, उसकी पहचान और आने वाली पीढ़ियों का अपने गौरवशाली अतीत से संबंध भी कमजोर पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि लोधी समाज के अनेक महापुरुषों के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं मिल सका जिसके वे अधिकारी थे और लंबे समय तक उपेक्षा के कारण उनकी गौरवगाथाएं नई पीढ़ी तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पाईं। अब संगठन का उद्देश्य उन महापुरुषों के इतिहास, संघर्ष और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। कन्हैयालाल लोधी ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी सहित बहुजन समाज के महापुरुषों की विरासत को सुरक्षित रखना किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक जागरण का यह अभियान केवल शासन-सत्ता प्राप्त करने की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा, जागरूकता, सम्मान, अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रतिनिधित्व ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक, जिला पंचायत, विधानसभा और संसद तक मजबूत नहीं होगा, तब तक समाज की समस्याओं और अधिकारों की प्रभावी आवाज उठाना कठिन रहेगा। उन्होंने समाज के युवाओं और जागरूक लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल समाज को उसके अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व नहीं देते, उनसे लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकार केवल इंतजार करने से नहीं मिलता, बल्कि जागरूकता, संगठन और लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से उसे हासिल करने के लिए प्रयास करना पड़ता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अपने महापुरुषों की विरासत, सामाजिक एकता और जनजागरण के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि बांसी और कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्रों में लोधी समाज की उल्लेखनीय संख्या है और समाज को अपनी सामाजिक तथा राजनीतिक शक्ति को समझना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं, अत्याचार और शोषण के मामलों में समाज को संगठित होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केवल औपचारिक रूप से किसी समाज के लोगों को पद देने से उसकी वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती, बल्कि समाज को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को यह भी विचार करना होगा कि कौन उनके हितों की बात करता है और कौन केवल राजनीतिक लाभ के लिए समाज का इस्तेमाल करता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप पथरकट्ट ने कहा कि लोधी समाज की बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में अब सामाजिक जागरूकता बढ़ रही है और समाज अपने अधिकारों को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक सजग दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज यदि शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ता है तो निश्चित रूप से उसकी स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि समाज के किसी व्यक्ति के साथ अत्याचार, शोषण या अन्याय होता है तो वे उसके साथ खड़े रहेंगे और सामाजिक न्याय की लड़ाई में सहयोग करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा को समाज के विकास की बुनियाद बताते हुए कहा कि जब तक समाज पढ़ेगा-लिखेगा नहीं, तब तक उसके सामाजिक और आर्थिक विका…
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में महारानी अवंती बाई लोधी सेवा समिति के तत्वावधान में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती समारोह का आयोजन सामाजिक जागरूकता, इतिहास संरक्षण और समाज की एकजुटता के संकल्प के साथ किया गया
- by Netra 24 Times
- 18/08/2026
- 24 Views
- 2 weeks ago
