Breking News
महिला का भेष बनाकर चोरी करने वाले गैंग के सदस्य को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तारसिद्धार्थनगर 15 जून 2026/मा0 मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री  अनिल राजभर जी द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. , पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप का भ्रमण किया गयागव्यसिद्ध डॉ. रणवीर सिंह ने किया पंचगव्य विद्यापीठम केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोरमोहम्मद अजीज पुत्र गफूर को तहसील रिपोर्टर नौगढ़, सिद्धार्थनगर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंदीप लाल भारद्वाज को शान ए भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानितडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना सिद्धार्थ नगर 15 जून 2026/ विश्वास विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं माननीय विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या, पूर्व विधायक डुमरियागंज  राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता किया गयाआगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ थाना शोहरतगढ़ पर थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा शोहरतगढ़ में मोहर्रम जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त /फ्लैग मार्च किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला थाना की टीम द्वारा महिला थाना पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से तलाक की कगार पर खड़े विभिन्न कारणो से अलग रह रहे परिवारों के बीच हुए मनमुटाव को दूर कराकर 05 जोड़ों को एक साथ विदा कराया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम नौखानिया में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम जमुहवा में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया युपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 23,500/- को थाना खेसरहा साइबर सेल टीम द्वारा कराया गया वापससिद्धार्थनगर विस्तार केंद्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध कठेला समय माता मंदिर परिसर में गरीब कल्याण संस्था के सभी साथियों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की गई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गयाराष्ट्रीय एकता विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित मंच के संरक्षक माननीय विधायक विनय वर्मा जी शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के 44 वे जन्मदिवस के शुभ कार्यक्रमनौगढ़ में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक श्यामधनी राही ने किया उद्घाटनसिद्धार्थनगर 14 जून 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज (प्राव) परीक्षा-2025 को सकुशल ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्र जय किसान इण्टर कालेज सकतपुर सनई का किया गया निरीक्षणसिद्धार्थनगर 14 जून 2026/केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया
सिद्धार्थनगर

गव्यसिद्ध डॉ. रणवीर सिंह ने किया पंचगव्य विद्यापीठम केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर

अहिरौला, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अहिरौला स्थित पंचगव्य विद्यापीठम, सिद्धार्थनगर विस्तार केंद्र में तमिलनाडु से पधारे गव्यसिद्ध डॉ. रणवीर सिंह जी का आगमन एवं केंद्र का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया तथा केंद्र में संचालित स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रणवीर सिंह जी ने अनेक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने गाय आधारित स्वास्थ्य विज्ञान, प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित खान-पान, पंचगव्य चिकित्सा तथा रोगों की रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान हेतु प्राकृतिक एवं भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों का वैज्ञानिक अध्ययन और व्यवहारिक उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पंचगव्य विद्यापीठम द्वारा संचालित ADPT (Advanced Diploma in Panchagavya Therapy) 2026 पाठ्यक्रम की भी जानकारी दी गई। संस्थान की ओर से बताया गया कि ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जबकि ऑफलाइन कक्षाएं जुलाई 2026 से शुरू की जाएंगी। यह पाठ्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य सेवा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र संचालक गव्यसिद्ध डॉ. सुनील कुमार चौधरी सहित विजय सिंह चौधरी, रामनरेश चौधरी, शिव मनोहर पटेल, पंकज यादव, दीनानाथ, भारत यादव, विकास भारती, माता प्रसाद, सूरज चौधरी, दीपक पटेल एवं अनंतराम पाठक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं स्वास्थ्य सेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा पंचगव्य आधारित चिकित्सा एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। पंचगव्य विद्यापीठम, सिद्धार्थनगर विस्तार केंद्र द्वारा “स्वस्थ ग्राम – स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *