महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनके विरुद्ध पहले से मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा संख्या 411/2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 एवं 352 के तहत आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में चारों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पनियरा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी N24TIMES
महाराजगंज
महराजगंज आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में 4 वांछित आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 06/07/2026
- 16 Views
- 1 week ago
