Breking News
सिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय
गोरखपुर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बने डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डीडीयू में हुआ सम्मान

रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग ने आयोजित किया भव्य समारोह, शिक्षकों व छात्रों ने दी बधाई

गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग के पूर्व शोध छात्र डॉ. हर्षवर्धन सिंह के केन्द्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद (प्रयागराज) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य प्रो. सतीश चन्द्र पाण्डेय ने डॉ. हर्षवर्धन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विभाग और विश्वविद्यालय दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता आगे और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक के लिए अपने ही छात्र को देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयनित होते देखना अत्यंत गौरव का क्षण होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. हर्षवर्धन भविष्य में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग को भी सुदृढ़ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. आरती यादव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के डॉ. आनंद सिंह, डॉ. श्री प्रकाश सिंह, डॉ. रामकृत सिंह एवं डॉ. सुनील कुमार ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने सम्मान संबोधन में डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में उन्होंने छात्र के रूप में शिक्षा प्राप्त की, उसी स्थान पर सम्मानित होना उनके लिए विशेष गर्व की बात है। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से विभाग और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से मां पटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, गणित एवं सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, रक्षा अध्ययन विभाग के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. प्रदीप कुमार यादव तथा प्रो. श्री निवास मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन को भी याद किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन सिंह गोरखपुर जनपद के खानीपुर, तेनुआ गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने गुरु गोरखनाथ शोध पीठ में शोध अध्येता के रूप में कार्य किया है। उनके 10 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा डेढ़ दर्जन से अधिक पुस्तकों के संपादन में सहायक संपादक के रूप में योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न शोध पत्रिकाओं में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.