हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक कला संस्कृति और पहाड़ी बेशभूषा खानपान को देशभर में नई पहचान दिलाने वाले, समाज में एक नहीं ताजगी लाने बाले हिमाचल एकता मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज को स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन (भारत) द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम 2026 में “शान ए भारत पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पहाड़ी संस्कृति, लोक संगीत और नाटी कला, गरीवो की सहायता, समाजसेवा, नशा मुक्त हिमाचल अभियान, महोल उत्थान, के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। दीप लाल भारद्वाज अब तक 156 राज्य पुरस्कार, 64 राष्ट्रीय पुरस्कार, 234 जिला सम्मान व 6 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम कर चुके है साथ ही एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड व लंदन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुके है अब तक लगभग 145 पहाड़ी नाटियों की स्वयं रचना कर चुके हैं तथा 30 गाने में खुद अपनी मधुर आवाज़ में गाकर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अभी हाल ही में उनके द्वारा गया गया नशा मुक्त अभियान के तहत एक सन्देह पुरे हिमाचल के लिए ” चिट्टा सां जहर बुरा ” बहुत जल्द रिलीज़ किया जायेगा |
सम्मान प्राप्त करने के बाद दीप लाल भारद्वाज ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उनके गुरुजनो माता पिता सभी चाहने बाले प्रशांसको व हिमाचल की समाजसेवक समृद्ध लोक संस्कृति, लोक कलाकारों और पहाड़ी नाटी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
