निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने क्रय केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों से सम्पर्क कर गेहूॅ खरीद में प्रगति लाये। जिलाधिकारी ने केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि ई-तौल मशीनों का सही उपयोग किया जाए तथा तौल में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गेहूं के सुरक्षित भंडारण एवं समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव, एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
दिनांक 30 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा राजकीय गेहूॅ क्रय केन्द्र नगर पंचायत उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 30/04/2026
- 36 Views
- 4 weeks ago

Previous Post