महराजगंज अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस ने जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) महराजगंज द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3/4 के अंतर्गत पारित आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को महराजगंज जनपद की सीमा से बाहर कुशीनगर जनपद के लिए रवाना किया गया।
पुलिस के अनुसार संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई। थाना सिंदुरिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पूर्ण पालन करते हुए नियमानुसार अभियुक्त को जनपद सीमा से बाहर भेजा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
महाराजगंज
जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहर
- by Netra 24 Times
- 15/07/2026
- 16 Views
- 1 hour ago
