आज दिनांक 17/06/2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अपने-अपने थानाक्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम, महिलाओं व बच्चों से संबंधित संस्थाओं का भ्रमण किया गया एवं बुजुर्गों, विकलांगो, महिलाओं, अनाथ बच्चों, आदि से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया तथा उनकी समस्याओं को गहनता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा साथ ही साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस से सम्पर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । नशा एवं साइबर अपराध के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव हेतु आमजन को जागरुक किया गया । महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं, मिशन शक्ति अभियान/ बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने, स्वच्छ छवि वाले एनजीओ के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर, पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास को और अधिक मजबूत बनाया गया ।
सिद्धार्थनगर
जनपद के समस्त थानों पर गठित कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में वृद्धजनों/महिलाओं/अनाथ बच्चों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याये सुनकर उसका निराकरण, सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी
- by Netra 24 Times
- 17/06/2026
- 12 Views
- 2 hours ago
