डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 26.05.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी पुलिस के साथ थाना बांसी के कस्बा बांसी में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल गश्त एवं दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक बांसी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया
- by Netra 24 Times
- 27/05/2026
- 46 Views
- 2 days ago
